भारत इंडिया विवाद को लेकर थरूर ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल

TAASIR HINDI NEWS NETWORK WASEEM

 भारत इंडिया विवाद को लेकर थरूर ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 06 सितंबर

भारत इंडिया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दल सरकार पर अनेक आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष का तर्क है कि मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। इसलिए सरकार अब इंडिया कहने की बजाय भारत कहना शुरू कर रही है।
इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सरकार की आलोचना की है। थरूर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि विपक्ष खुद को अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमॉरो (भारत) कहने लगे तो शायद सत्ता पक्ष नाम बदलने की कोशिश छोड़ दे।
थरूर ने एक अन्य बयान के माध्यम से भी सत्ता पक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इंडिया शब्द को लेकर पाकिस्तान से संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने भी आपत्ति जताई थी। अब सत्ता पक्ष भी उसी रास्ते पर है।
उल्लेखनीय है कि जी-20 से संबंधित एक पत्र मंगलवार को राष्ट्रपति ने जारी किया। जिसमें उन्होंने ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किया। इसको लेकर विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन से सरकार डर गई है। इस लिए इंडिया नाम से परहेज कर रही है।