विराट और अनुष्का देंगे खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता!

TAASIR HINDI NEWS NETWORK SHAHBAZ

विराट और अनुष्का देंगे खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता!

बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सभी के पसंदीदा कपल के तौर पर जाने जाते हैं। हर कोई उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक रहता है। अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कोहली का तीन लोगों का परिवार अब चार हो जाएगा। अनुष्का, विराट और वामिका की जिंदगी में नया मेहमान आने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा दोबारा प्रेग्नेंट हैं। विराट और अनुष्का जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। अनुष्का पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज कर रही हैं। इसके पीछे की वजह उनका प्रेग्नेंट होना बताया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में विराट और अनुष्का को एक मैटरनिटी क्लीनिक में स्पॉट किया गया था। उन्होंने फोटोग्राफर से फोटो शेयर न करने की गुजारिश की। उन्होंने जल्द ही एक बड़ी घोषणा करने का भी वादा किया।
अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा उजागर नहीं किया है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि कृपया हमारी बेटी का चेहरा न दिखाएं। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”हमने अपनी बेटी का चेहरा न दिखाने का फैसला किया है। जब वह बड़ी हो जाएगी और सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार होगी तो हम उसका चेहरा दिखाएंगे।” विराट और अनुष्का अक्सर अनुरोध करते हैं कि जब वे बेटी के साथ हों तो उनकी तस्वीरें न लें। फोटोग्राफर भी उनके अनुरोध का सम्मान करते हैं।