पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली

-कोर्ट में जमानत रिजेक्ट होने के बाद दिया घटना को अंजाम

पूर्वी चंपारण,03 फरवरी

जिला के पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधियो ने एक महिला को गोली मार जख्मी कर दिया है। गोली महिला के पैर में लगी है।

जख्मी महिला की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के रासमंडल गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिग होम में चल रहा है। जख्मी महिला के परिजनो ने गोली मारने का आरोप अपने ग्रामीणो पर ही लगाते जख्मी महिला के पति उमेश सहनी ने बताया कि गांव के ही मूसा साह ने सरकारी विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। जिसकी शिकायत मैंने शिक्षा विभाग को किया था। जिसके बाद प्रशासन ने उक्त भूमी से अतिक्रमण हटाया था।

इस वाकया के बाद विगत जुलाई माह में मनोज साह और मूसा साह सहित पांच लोगों ने मिलकर मेरे भाई हरिओम सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस मामले में गुरुवार को उन दोनों लोगों के बेल पर कोर्ट में बहस हुई थी। लेकिन कोर्ट ने उनके बेल को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद उनलोगो ने इस घटना को अंजाम दिया है। वे लोग पहले भी मुकदमा को मैनेज करने के लिए कई बार धमकी दे रहे थे। वही इस मामले को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।