मुंबई, 19 जून, 2025
ट्रेन संख्या 22209/22210 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल को नई दिल्ली स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 18 अगस्त 2025 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली सेवा से, नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन पर टर्मिनेट होगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 19 अगस्त, 2025 से नई दिल्ली के बजाय 22.20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी।
उपर्युक्त ट्रेन के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

