सात ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव

मुंबई, 04 सितंबर, 2025

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सात ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैं:
1. 03 सितंबर, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट गरीब रथ एक्सप्रेस महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 20:42 बजे महेसाणा स्टेशन पहुँचेगी और 20:44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 04 सितंबर, 2025 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट गरीब रथ एक्सप्रेस महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 22:05 बजे महेसाणा स्टेशन पहुँचेगी और 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।
2. 08 सितंबर, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक) सिद्धपुर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सिद्धपुर स्टेशन पर 21:23 बजे पहुंचेगी और 21:25 बजे प्रस्थान करेगी।
3. 8 सितंबर, 2025 को गांधीधाम से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक) सामाख्‍याली स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 19:10 बजे सामाख्‍याली स्टेशन पहुँचेगी और 19:12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 7 सितंबर, 2025 को इंदौर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक) सामाख्‍याली स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 12:40 बजे सामाख्‍याली स्टेशन पहुँचेगी और 12:42 बजे प्रस्थान करेगी।
4. 06 सितंबर, 2025 को इंदौर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस गौतमपुरा रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन गौतमपुरा रोड स्टेशन पर 05:17 बजे पहुँचेगी और 05:19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 05 सितंबर, 2025 को जोधपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस गौतमपुरा रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन गौतमपुरा रोड स्टेशन पर रात 21:50 बजे पहुँचेगी और 21:52 बजे प्रस्थान करेगी।
5. 7 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16534 बेंगलुरु–भगत की कोठी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन महेसाणा स्टेशन पर 06:50 बजे पहुँचेगी और 06:52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 10 सितंबर, 2025 को भगत की कोठी से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16533 भगत की कोठी–बेंगलुरु एक्सप्रेस (साप्ताहिक) महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन महेसाणा स्टेशन पर 12:22 बजे पहुँचेगी और 12:24 बजे प्रस्थान करेगी।
6. 06 सितंबर, 2025 को तिरुवनंतपुरम से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम–श्री गंगानगर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन महेसाणा स्टेशन पर 08:38 बजे पहुँचेगी और 08:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 09 सितंबर, 2025 को श्री गंगानगर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16311 श्री गंगानगर–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) महेसाणा स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन महेसाणा स्टेशन पर 05:45 बजे पहुँचेगी और 05:47 बजे प्रस्थान करेगी।
7. 04 सितंबर, 2025 को बरेली से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14311 बरेली–भुज आला हजरत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) मालिया मियाना स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन मालिया मियाना स्टेशन पर 06:43 बजे पहुंचेगी और 06:45 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।