TAASIR :– S M HASSAN 25 JAN.
भोपाल : रविवार, जनवरी 25, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा मध्यप्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। आज मध्यप्रदेश की गिनती देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में हो रही है। यही मध्यप्रदेश का अभ्युदय है। एक हालिया राष्ट्रीय सर्वे में सामने आया है कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम गरीबों, जरूरतमंदों, किसानों, युवाओं महिलाओं और सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते एक साल में 7.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आये। श्रद्धालुओं की यह तादाद तेजी से बढ़ रही है। सिंहस्थ आने वाला है, इसलिए दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले के लिए उज्जैन भी पूरी तत्परता और तेजी से तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन शहर में हरिफाटक पुल के चौड़ीकरण के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में हरिफाटक पुल तक 371.11 करोड़ रुपए की लागत से 6 लेन रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण, उज्जैन शहर में 389.67 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न श्रेणी के 
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय मिशन कोमल स्पर्श का शुभारंभ किया। इस मिशन की शुरूआत उज्जैन संभाग से की गई है। मिशन में नवजात/छोटे बच्चों के तलवों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि उनमें कोई आनुवांशिक कमी/विकृति/बीमारी के लक्षण तो नहीं है। यदि ऐसा कुछ मिलता है, तो उस चिन्हित बच्चे का 18 साल की आयु तक नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। यह मिशन मध्यप्रदेश सरकार और अरविंदो हास्पिटल इंदौर द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम के दौरान एचडीएफसी बैंक द्वारा अपने सीएसआर फंड से उज्जैन जिले के 51 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस निर्माण करने का एक संकल्प-पत्र सौंपा गया। इससे पहले इसी बैंक द्वारा उज्जैन जिले के ही 8 शासकीय स्कूलों की 20 कक्षाओं को मॉडल क्लास रूम बनाया गया है। यह काम उन्होंने सिर्फ 6 महीने में पूरा कर लिया है। बैंक के अधिकारियों ने इस आशय का संकल्प पूर्ति पत्र भी मुख्यमंत्री को सौपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पुनीत काम के लिए बैंक अधिकारियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ उज्जैन की पहचान है। बाबा महाकाल का आशीष पाने से हम किसी को वंचित नहीं रहने देंगे। बाबा महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। बाबा महाकाल के महालोक के विकास और विस्तार के लिए केंद्र सरकार भी हमारी मदद कर रही है। जावरा से उज्जैन की ओर एक नया 4 लेन रोड बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी दिशाओं से उज्जैन की ओर आने वाले सड़क मार्गों को यथा आवश्यकतानुसार 4 लेन और 6 लेन हाई-वे रोड में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में रेल सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। उज्जैन में चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की ओर से आने वाली ट्रेनों को उज्जैन होकर जोड़ा जा रहा है। इससे उज्जैन रेलवे का सेंटर बनने जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान सभी को इस सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिफाटक पुल अब सिक्स लेन ब्रिज बन रहा है। इससे सीधे इंदौर से चलकर श्री महाकाल मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं का आवागमन पहले से बेहतर, सहज, सरल और सुगम होगा।

