वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘सावन कर मौसम’, टीजर जारी

रांची, 08 फ़रवरी 

वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज होने वाले रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘सावन कर मौसम’ का टीजर रविवार को रांची में आधिकारिक रूप से अर्थ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। टीजर के रिलीज होते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रोजेक्ट के निर्माता देवपूजन ठाकुर ने बताया कि यह म्यूजिक वीडियो प्रेम, भावनाओं और ग्रामीण परिवेश की सादगी व खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ‘सावन कर मौसम’ दर्शकों को एक भावनात्मक और आत्मीय अनुभव देने का वादा करता है। अर्थ म्यूजिक प्रस्तुत इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन सुंदरम ओझा ने किया है।

निर्देशक सुंदरम ओझा ने बताया कि वीडियो में मुख्य भूमिकाओं में आशा सिंह और देवा नजर आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री टीजर में ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। खेतों, हरियाली, प्रकृति और सावन के मनोरम माहौल में फिल्माया गया यह गीत प्रेम की मासूमियत, अपनापन और सादगी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ दी है गायक मिंटू ने, जबकि संगीत जयकांत और श्रीकांत द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो के डीओपी और एडिटर की भूमिका रवि महली ने निभाई है। प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में रंजू मिंज ने जिम्मेदारी संभाली है। कॉस्ट्यूम सिकंदर ठाकुर और विपुल कुमार के हैं, जबकि कॉस्ट्यूम डिज़ाइन प्रेरणा सिंह ने की है।

इस प्रोजेक्ट के निर्माता देवपूजन ठाकुर के साथ रवि ठाकुर और प्रीति कुमारी हैं। टीजर रिलीज के मौके पर आकाश मुंडा, सुरेश मुंडा, सूरज टुटी सहित पूरी टीम मौजूद रही।