TAASIR :– S M HASSAN 09 MARCH
भोपाल : 8 मार्च, 2026
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वद्यालय के समीप स्थित झलबदरी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से झलबदरी तालाब का सौन्दर्यीकरण व जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें जिससे इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।

