नई दिल्ली, 03 नवंबर
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर में बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 20,160 करोड़ रुपये रहा था।
एसबीआई ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,43 ,796 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,34,979 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की ब्याज आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,32,019 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,19,654 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक के मुताबिक एसबीआई की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सितंबर को समाप्त तिमाही में घटकर 1.39 फीसदी रहीं। पिछले साल यह आंकड़ा 1.73 फीसदी रहा था। बैंक का शुद्ध एनपीए भी कम होकर 0.36 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.42 फीसदी था।
स्टेट बैंक के मुताबिक फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान भी घटकर 2,759 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,132 करोड़ रुपये था। एसबीआई समूह का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 20 फीसदी बढ़कर 25,361 करोड़ रुपये रहा है , जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 21,137 करोड़ रुपये रहा था।
इसके अलावा समूह की कुल आय भी इस दौरान बढ़कर 1,87,756 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,75,898 करोड़ रुपये रही

